मां भगवती के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि के चरणों में कोटि-कोटि नमन : वंशिका सोनकर
भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करती हैं तथा अपने भक्तों को भय और संकटों से मुक्ति प्रदान करती हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शारदीय नवरात्रि के सातवें दिवस के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि को नमन किया और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! माँ कालरात्रि की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का प्रकाश बना रहे।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करती हैं तथा अपने भक्तों को भय और संकटों से मुक्ति प्रदान करती हैं। मां कालरात्रि की कृपा से सभी के जीवन से नकारात्मकता एवं भय का नाश हो, यही मंगलकामना है।




