उत्तराखण्ड

‘विश्व खाद्य दिवस’ पर जनसेवी वंशिका सोनकर ने दिया विशेष संदेश

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। विश्व खाद्य दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया को भुखमरी से बचाना और कुपोषण दूर करना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, समस्त देशवासियों को ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, ‘विश्व खाद्य दिवस’ के अवसर पर अन्न की बर्बादी ना करने के प्रति स्वयं दृढ़ संकल्पित हों।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। दुनिया में जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है वैसे-वैसे भुखमरी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। विश्व खाद्य दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया को भुखमरी से बचाना और कुपोषण दूर करना है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, मानवता के संतुलित विकास के लिए जरूरी है कि प्रत्येक मनुष्य का सर्वांगीण उन्नयन हो तथा उसे स्वस्थ जीवन यापन के लिए सुगमता से संतुलित व पौष्टिक आहार मिलें। विश्व खाद्य दिवस पर आइए, हम सभी समाज के प्रत्येक वर्ग तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button