माँ चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती के तृतीय स्वरुप माँ चंद्रघंटा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन!

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चंद्रघंटा को नमन किया।
इस पावन अवसर पर अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, शक्ति, साहस, वीरता और धर्म की रक्षा की अधिष्ठात्री देवी माँ चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ चंद्रघंटा के दिव्य आशीर्वाद से आपके जीवन में साहस, आत्मविश्वास और निर्भयता का संचार हो, यही कामना है।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती के तृतीय स्वरुप माँ चंद्रघंटा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! माँ चंद्रघंटा जी की कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।




