उत्तराखण्ड

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पूज्य पितरों को श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

वंशिका सोनकर ने कहा, पितरों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। उनके प्रति श्रद्धा, तर्पण और कृतज्ञता अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर समस्त पूज्य पितरों को सादर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपने संदेश में वंशिका सोनकर ने कहा, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर समस्त पूज्य पितरों को सादर नमन एवं श्रद्धांजलि। ईश्वर सभी पितृजनों को मोक्ष प्रदान करें तथा उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

वंशिका सोनकर ने कहा, पितरों का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। उनके प्रति श्रद्धा, तर्पण और कृतज्ञता अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। आइए, इस पावन तिथि पर अपने पूर्वजों का स्मरण करें एवं पूजनीय पितृजनों को श्रद्धापूर्वक नमन उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button