उत्तराखण्ड

गुरु गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सिख पंथ के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, महान संत, दार्शनिक एवं वीर योद्धा गुरु गोबिंद सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन! धर्म, सत्य, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन शौर्य, साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल है। उनके आदर्श, शिक्षाएं एवं राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। उनका शौर्य व बलिदान सदैव हम भारतवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में शामिल कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button