उत्तराखण्ड

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, महान संत श्री गुरु नानक देव जी महाराज का संपूर्ण जीवन लोक-मंगल की साधना का उत्कृष्ट उदाहरण और समूची मानवता के लिए आदर्श व मार्गदर्शक है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, विश्व को समरसता, सेवा, सहिष्णुता और आध्यात्मिक चेतना का पाथेय प्रदान करने वाले महान संत, सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन!

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, महान संत श्री गुरु नानक देव जी महाराज का संपूर्ण जीवन लोक-मंगल की साधना का उत्कृष्ट उदाहरण और समूची मानवता के लिए आदर्श व मार्गदर्शक है। संपूर्ण विश्व को विश्व-बंधुत्व के प्रकाश से आलोकित करने वाले महान दार्शनिक एवं समाज-सुधारक श्री गुरु नानक देव जी के विचार हमें सदैव निःस्वार्थ समाजसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button