समस्त देशवासियों को ‘विश्वकर्मा जयंती’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर आइए, हम देश के कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान को नमन करते हुए उनके सम्मान और विकास का संकल्प लें।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्वकर्मा जयंती’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देव शिल्पी एवं वास्तु-कला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान विश्वकर्मा जी से प्रेरणा लेकर हम कौशल, सृजनशीलता और परिश्रम को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाएं।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर आइए, हम देश के कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान को नमन करते हुए उनके सम्मान और विकास का संकल्प लें। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति का संचार हो, यही प्रार्थना है।




