उत्तराखण्डशिक्षा
समस्त देश और प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की हार्दिक बधाई : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- जब ज्ञान का दीप हर घर में प्रज्वलित होगा, तभी एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ के अवसर पर हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देश और प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! साक्षरता वह दिव्य अस्त्र है जो मनुष्य को सामाजिक विषमता और अज्ञानता की बेड़ियों से मुक्त कराता है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- जब ज्ञान का दीप हर घर में प्रज्वलित होगा, तभी एक समृद्ध, सशक्त और विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा। आइए, इस अवसर पर एक ऐसे समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां हर नागरिक शिक्षा के प्रकाश से देदीप्यमान हो।



