समस्त देशवासियों को ‘गोगा नवमी’ एवं ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार माना।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर भारत रत्न डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने ‘गोगा नवमी’ के पावन अवसर पर सभी को बधाई भी दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं सभी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनका विद्वतापूर्ण जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने लोकपर्व ‘गोगा नवमी’ के पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- आप सभी को ‘गोगा नवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। लोकदेवता श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज सबकी रक्षा करें और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाएं, यही कामना है।




