शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व झील दिवस’ पर दिया विशेष संदेश
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व झील दिवस हर साल 27 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य झीलों और उनके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व झील दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व झील दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। झीलें केवल पानी का स्रोत नहीं हैं, बल्कि यह कृषि, पेयजल आपूर्ति, उद्योग और जलवायु को संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व झील दिवस हर साल 27 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य झीलों और उनके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संयुक्त राष्ट्र ने अपने संकल्प के तहत 27 अगस्त को आधिकारिक तौर पर ‘विश्व झील दिवस’ घोषित किया। इसका पहला वैश्विक आयोजन 27 अगस्त 2025 को किया गया था।
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- झीलें हमारी धरोहर हैं। झीलों और उनके पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आज विशेष आवश्यकता है। आइए, हम सभी झीलों की स्वच्छता, संरक्षण और सतत उपयोग का संकल्प लें।




