उत्तराखण्ड

‘महिला समानता दिवस’ के अवसर पर भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने दी शुभकामनाएं

भाजप पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश के शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला सशक्तिकरण को नई गति और नई दिशा प्रदान की जा रही है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘महिला समानता दिवस’ के अवसर पर देश की सभी महिलाओं और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- सभी देशवासियों एवं समस्त माताओं-बहनों को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के संकल्प को समर्पित ‘महिला समानता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भाजप पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश के शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला सशक्तिकरण को नई गति और नई दिशा प्रदान की जा रही है। वित्तीय समावेशन के लिए जनधन खाते, धुआं-मुक्त जीवन के लिए उज्ज्वला योजना और करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते स्वयं सहायता समूह आज आत्मनिर्भर भारत के नए क्षितिज खोल रहे हैं। आज देश की मातृशक्ति परिवार की खुशहाली के आधार के साथ-साथ गांव की अर्थव्यवस्था और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत भागीदार बन रही है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button