उत्तराखण्ड

पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं ‘नागपंचमी’ के पावन अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने नागपंचमी के पावन अवसर पर भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी पर अपनी कृपा बरसाएं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं ‘नागपंचमी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित श्रावण मास के ‘तृतीय सोमवार’ एवं प्रकृति, जीव और ईश्वर के अटूट संबंध के पावन पर्व ‘नागपंचमी’ की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि महादेव के प्रिय श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पावन पंचमी तिथि ‘नागपंचमी’ के रूप में प्रसिद्ध है। नागपंचमी का यह पर्व हिन्दू संस्कृति के अद्भुत रूप व अनोखेपन को उजागर करता है, जो प्रत्येक जीवात्मा में दिव्यता के वास पर विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि नागपंचमी का पर्व नागों के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक है।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने नागपंचमी के पावन अवसर पर भगवान भोले शंकर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी पर अपनी कृपा बरसाएं। शिव जी के आर्शीवाद से नागपंचमी का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आये यही कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button