उत्तराखण्ड

देश की युवा शक्ति को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। युवाओं के नवाचार, ऊर्जा, संकल्प और कर्मनिष्ठा से ही विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर देश की युवा शक्ति और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और संकल्पवान युवा शक्ति को ’अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं का ज्ञान, कौशल और नवाचार ’नए भारत’ एवं ’नए प्रदेश’ की सबसे बड़ी पूंजी है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आज का युवा न केवल हमारे समाज की रीढ़ है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार भी है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा ’विकसित भारत-विकसित प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। युवाओं के नवाचार, ऊर्जा, संकल्प और कर्मनिष्ठा से ही विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। राष्ट्र की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले देश के सभी ऊर्जावान, प्रतिभाशाली एवं कर्मठ युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button