उत्तराखण्ड
सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी का कड़ा संघर्ष हर पीढ़ी के लिए राष्ट्र सेवा की एक महान प्रेरणा है : डॉ. अभिनव कपूर
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों के लिए 'राष्ट्रगुरु' सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी जी का कड़ा संघर्ष हर पीढ़ी के लिए राष्ट्र सेवा की एक महान प्रेरणा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने समाज सुधारक एवं महान शिक्षाविद्, ‘राष्ट्रगुरु’ सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक एवं महान शिक्षाविद्, ‘राष्ट्रगुरु’ सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता तथा नागरिक अधिकारों के लिए ‘राष्ट्रगुरु’ सर सुरेंद्रनाथ बनर्जी जी का कड़ा संघर्ष हर पीढ़ी के लिए राष्ट्र सेवा की एक महान प्रेरणा है।


