समस्त देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्री विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो एवं मंगल का वास हो।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘देव शयनी, आषाढ़ी एकादशी’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को आषाढ़ी एकादशी (देवशयनी एकादशी) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्री विष्णु जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो एवं मंगल का वास हो। प्रभु से प्रार्थना है कि वे हम सभी को धर्म, सत्य, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, जय श्रीहरि विष्णु।



