उत्तराखण्ड

कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने कारगिल युद्ध के अमर नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, कारगिल युद्ध के अमर नायक, परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा का अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि की रक्षा में उनका समर्पण और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button