उत्तराखण्ड

पार्षद वंशिका सोनकर के प्रयास से इंदिरा कॉलोनी की जनता ने ली राहत की साँस

पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की जनता ने राहत की साँस ली है। वहीं वार्ड की जनता पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जता रही है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर हमेशा जनहित से जुड़े कार्य करती हुई नजर आती हैं। अपने इसी प्रयास के चलते वे अपने क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने के काम कर रहीं हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में इंदिरा कॉलोनी वार्ड में ट्यूबवेल ख़राब होने की वजह से काफी बड़े क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई थी, जिस वज़ह से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं क्षेत्र वासियों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते हुए पार्षद वंशिका सोनकर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खराब ट्यूबवेल के पम्प की मरम्मत का कार्य करवाया और क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करवाई।

पार्षद वंशिका सोनकर के इस प्रयास से इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की जनता ने राहत की साँस ली है। वहीं वार्ड की जनता पार्षद वंशिका सोनकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जता रही है। पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि क्षेत्र वासियों की कई समस्याओं की जानकारियां उन्हें मिल रहीं हैं और वे सभी समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने वार्ड की जनता से धैर्य और विश्वास बनाए रखने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button