उत्तराखण्ड

कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गुरु नानक देव की जयंती पर जारी अपने संदेश में कहा, महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने कार्तिक पूर्णिमा, गंगा स्नान, देव दीपावली एवँ गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना सन्देश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत की प्राचीन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना व लोक-आस्था के पावन पर्व ‘कार्तिक पूर्णिमा’ की समस्त श्रद्धालुओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ गंगा एवं भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक प्रकाश का यह पुण्य पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, यही प्रार्थना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने देव दीपावली के पावन अवसर पर अपने सन्देश में कहा, सनातन आस्था, अध्यात्म एवं संस्कृति की दिव्य आभा से आलोकित ‘देव दीपावली’ की सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। बाबा श्री विश्वनाथ एवं माँ गंगा की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-सौभाग्य, आध्यात्मिक ऊर्जा व आरोग्यता का प्रकाश फैलाए, यही प्रार्थना है।

समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गुरु नानक देव की जयंती पर जारी अपने संदेश में कहा, महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई। सत्य, सदाचार, समता, प्रेम एवं करुणा पर आधारित उनका जीवन-दर्शन समस्त मानव समाज के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत है। उनकी पावन शिक्षाएं हमें सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button