उत्तराखण्ड

मातृशक्ति और नन्हे-मुन्नों के पोषण का संकल्प, सेवा के साथ निरंतर जारी है : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि बीती 26 सितंबर को क्षेत्र के रावत चक्की के पास एवं वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और 28 सितंबर को शर्मा टेलर के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर महालक्ष्मी किट व पोषण आहार का वितरण किया गया।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर जनता की सेवा में पूर्ण रूप से समर्पित हैं, वे सदैव जनहित से जुड़े कार्य करती हुईं नज़र आती हैं। अपने इसी प्रयास के चलते उन्होंने हाल ही में वार्ड की गर्भवती महिलाओं को पोषित आहार वितरित किये।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, वार्ड के भीतर मातृशक्ति और नन्हे-मुन्नों के पोषण का संकल्प, सेवा के साथ निरंतर जारी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट, खजूर, चना एवं मूंगफली वितरित की गई। वहीं धात्री महिलाओं को भी खजूर, चना एवं मूंगफली तथा बच्चों को टेक-होम राशन के अंतर्गत चना वितरित किया गया।

पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि बीती 26 सितंबर को क्षेत्र के रावत चक्की के पास एवं वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित आंगनवाड़ी केंद्र और 28 सितंबर को शर्मा टेलर के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर महालक्ष्मी किट व पोषण आहार का वितरण किया गया।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, जनपद देहरादून द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के क्रम में किया गया, जिसका उद्देश्य मातृ एवं बाल पोषण को बढ़ावा देना और आंगनवाड़ी केंद्रों से समुदाय का जुड़ाव मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए वार्ड संख्या 18 में ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button