उत्तराखण्ड

महान क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, महान क्रांतिकारी एवं मातृभूमि के वीर सपूत वासुदेव बलवंत फड़के जी का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाला उनका त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, महान क्रांतिकारी एवं मातृभूमि के वीर सपूत वासुदेव बलवंत फड़के जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अपने अदम्य साहस, संघर्ष और स्वतंत्रता के लिए समर्पण से देश में स्वाधीनता की चेतना को नई ऊर्जा दी। उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति का भाव हमें सदैव देशहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button