जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित हुई वार्षिक प्रदर्शनी
जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि उनके विद्यालय में बच्चों का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करने का प्रयास किया जाता है, जिससे बच्चे जीवन में आगे बढ़कर सफल व बेहतर इंसान बन सके।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में बीते शनिवार को ‘वार्षिक प्रदर्शनी’ का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया एवं अभिभावकों एवं अतिथिगणों को अपने ज्ञान व अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया।
जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में आयोजित की गई वार्षिक प्रदर्शनी के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के साइंस के प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किये। वहीं इन प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रस्तुतिकरण देकर वहां मौजूद अभिभावकों एवं अतिथिगणों को प्रभावित किया।

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निर्देशन व मार्गदर्शन में बनाए गए विभिन्न प्रकार के साइंस प्रोजेक्ट्स व मॉडल को वार्षिक प्रदर्शनी में पेशकर जहां शिक्षकों को प्रभावित किया, तो वहीं प्रदर्शनी देखने आए बच्चों के अभिभावकगण एवं अतिथिगण भी विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना एवं जमकर प्रशंसा करते हुए नज़र आये।

इस वार्षिक प्रदर्शनी में आए अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीआरडी एकेडमी में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। स्कूल के बच्चे काफी कुछ नया सीख रहे हैं और स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज़ में प्रतिभागकर अपने टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे बच्चों के आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई है। स्कूल के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षकों के प्रयास काफी सराहनीय व प्रशंसा योग्य हैं। शिक्षकों के सामुहिक प्रयास से ही स्कूल आज प्रगति की ओर अग्रसर है।

वहीं जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने बताया कि उनके विद्यालय में बच्चों का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करने का प्रयास किया जाता है, जिससे बच्चे जीवन में आगे बढ़कर सफल व बेहतर इंसान बन सके। स्कूल के शिक्षकों की टीम पूरी मेहनत के साथ बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रयासरत है।

वार्षिक प्रदर्शनी के आयोजन के दौरान मनीष, अभिराज, सिमरन, रश्मि, नीलम, खुशी, दीपिका, नेहा, शिवानी, प्रीयल, शिखा एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।



