उत्तराखण्ड

जीआरडी अकादमी प्रेमनगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’

प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डॉ. अब्दुल कलाम के उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा।

देहरादून। जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में गुरुवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

‘अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में लूडो और शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शिक्षकों को प्रभावित किया।

इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के रूप में विख्यात महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर 15 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड स्टूडेंट डे’ मनाया जाता है।

प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डॉ. अब्दुल कलाम के उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। 15 अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई घोषणा के बाद हर वर्ष 15 अक्टूबर को डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को ‘अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मनीष, अभिराज, सिमरन, नीलम, खुशी, दीपिका, नेहा, शिवानी, प्रीयल, शिखा एवं अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button