उत्तराखण्ड

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा- सादगी, शुचिता और जनसेवा के आदर्शों से परिपूर्ण लालजी टंडन ‘बाबूजी’ का जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- सादगी की प्रतिमूर्ति, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश व बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

पार्षद वंशिका सोनकर ने लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा- सादगी, शुचिता और जनसेवा के आदर्शों से परिपूर्ण लालजी टंडन ‘बाबूजी’ का जीवन राष्ट्रसेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। जनहित व सुशासन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button