उत्तराखण्ड

क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वे जनता की सभी समस्याओं पर नज़र बनाए हुए हैं और एक-एक करके लोगों की सभी समस्याओं को हल किया जा रहा है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए उनके द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने वार्ड संख्या 18 से होकर बहने वाली बिंदाल नदी के किनारे निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। वे जनता के बीच जाकर लोगों की तकलीफों की सुध ले रही हैं और जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल जनसमस्याओं के निवारण के प्रयास कर रही हैं।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सेवा करने और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं। जनता ने उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया है और वे जनाकांक्षाओं एवं क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता की सभी समस्याओं पर नज़र बनाए हुए हैं और एक-एक करके लोगों की सभी समस्याओं को हल किया जा रहा है।

वहीं कुछ मामलों में हो रहे विलंब को लेकर वंशिका सोनकर ने खेद जताया। उन्होंने वार्ड की जनता को भरोसा दिलााते हुए कहा कि कृपया धैर्य बनाएं रखें, आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। क्षेत्र की सभी समस्याओं को दूर किया जा रहा है, हम सभी साथ मिलकर इंदिरा कॉलोनी को विकसित एवं आदर्श वार्ड बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button